Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल में हुई हत्या में शामिल था झारखंड पुलिस का जवान, गिरफ्तार

फाइनेंस कर्मी  आनंद राज (देवघर निवासी) की बीते 14 मई की रात पश्चिम बंगाल में हत्या कर दी गयी थी. इस हत्याकांड में झारखंड पुलिस का एक जवान शामिल था. जवान पाकुड़ में जिला बल में पदस्थापित आरक्षी विपिन पाठक है, जिसे पश्चिम बंगाल की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
 

Pakur :  फाइनेंस कर्मी  आनंद राज (देवघर निवासी) की बीते 14 मई की रात पश्चिम बंगाल में हत्या कर दी गयी थी. इस हत्याकांड में झारखंड पुलिस का एक जवान शामिल था. जवान पाकुड़ में जिला बल में पदस्थापित आरक्षी विपिन पाठक है, जिसे पश्चिम बंगाल की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

बंगाल ले जाकर की थी आनंद की हत्या 

जानकारी के मुताबिक, विपिन पाठक 14 मई की रात पाकुड़ से अपने चार पहिया वाहन से आनंद को बंगाल लेकर गया था. बंगाल पहुंचने पर विपिन ने अपने सहयोगी अबु सुफियान को भी वाहन में बैठाया और वाहन में ही दोनों ने मिलकर आनंद की हत्या कर दी. दोनों ने पहले आनंद का गला दबाया, फिर ब्लेड से गला काट दिया और शव को मधुपुर गांव में फेंक दिया. हत्या के एक दिन बाद 15 मई को बंगाल पुलिस ने आनंद का शव बरामद किया.

 

 

पहले अबु सुफियान, फिर विपिन को किया गिरफ्तार 

सूत्रों की मानें तो आनंद का शव बरामद होने के बाद से ही बंगाल पुलिस जांच में जुटी थी. इस क्रम में बंगाल पुलिस ने कॉल डंप व सीडीआर के सहारे पहले बंगाल के अबु सुफियान को पकड़ा. उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने आरक्षी विपिन पाठक को गिरफ्तार किया.

 

पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के कारण घटना को अंजाम देने की आशंका  

आनंद राज मूल रूप से देवघर का रहने वाला था. लेकिन पिछले 10-15 वर्षों से वह पाकुड़ में रह रहा था. सूत्रों की मानें तो आरक्षी विपिन पाठक के साथ उसकी गहरी दोस्ती थी. खबर है कि दोनों मिलकर ट्रांसपोर्टिंग व सेटलमेंट वाली गाड़ियों को खरीदने का भी काम करते थे. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच हुए विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया होगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही