Search

 
 
 

ट्रेन से गिरकर लातेहार के मजदूर की हुई मौत

ट्रेन से गिर कर एक लातेहार जिले के एक मजदूर की मौत हो गयी है. उसकी पहचान जिले के महुआडांड़ अनुमंडल क्षेत्र के नेतरहाट थाना क्षेत्र के गढ़बुढ़नी ग्राम निवासी स्वा थंबु नगेशिया क 32 वर्षीय पुत्र सोमरा नगेशिया ( 32) के रूप में की गयी है.
 

Latehar : ट्रेन से गिर कर एक लातेहार जिले के एक मजदूर की मौत हो गयी है. उसकी पहचान जिले के महुआडांड़ अनुमंडल क्षेत्र के नेतरहाट थाना क्षेत्र के गढ़बुढ़नी ग्राम निवासी स्वा थंबु नगेशिया क 32 वर्षीय पुत्र सोमरा नगेशिया ( 32) के रूप में की गयी है.

Uploaded Image

 

जैसा कि बताया जाता है कि सोमरा नगेसिया अपने दो दोस्तों के साथ कमाने के लिए केरल जा रहा था. तेलंगाना रेलवे स्टेशन में वह अपने दोस्तों से बिछड़ गया था और वहां से अकेले ट्रेन से सफर कर रहा था. इसी क्रम में आन्ध्र प्रदेश के नीलुर जिला के कवाली रेलवे स्टेशन में ट्रैक में उसका शव पाया गया.

 

कयास लगाया जा रहा है कि ट्रेन से गिर कर उसकी मौत हो गयी है. इस घटना की जानकारी परिजनों को मंगलवार की देर शाम मिली. सूचना मिलने के बाद से परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजन बताते हैं कि वे काफी गरीब हैं. सोमरा का शव लाने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं. उन्होंने उपायुक्त लातेहार और स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह से शव को गांव लाने में मदद करने की गुहार लगायी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही