Ranchi : राज्यपाल के निर्देश पर आम नागरिकों के भ्रमण एवं परिदर्शन के लिए खोले गए लोक भवन, रांची उद्यान में सोमवार को लोगों की बड़ी संख्या देखने को मिली. एक ही दिन में कुल 2,331 नागरिकों ने लोक भवन उद्यान का भ्रमण किया.
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल के निदेशानुसार लोक भवन, रांची उद्यान को आम जनता के लिए 15 फरवरी, 2026 तक खुले रखने का निर्णय लिया गया है. इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को लोक भवन परिसर और उसके सुंदर उद्यान से रूबरू कराना है.

लोक भवन उद्यान का भ्रमण समय प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित किया गया है. भ्रमण के इच्छुक नागरिक लोक भवन के गेट संख्या–2 से सुरक्षा जांच के उपरांत अपराह्न 1 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं.

प्रशासन के अनुसार, नागरिकों में लोक भवन उद्यान को देखने को लेकर लगातार उत्साह बना हुआ है और आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Leave a Comment