- - कल्याण मंत्री का खेलगांव पहुंचने पर हुआ आगमन
Ranchi: झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं वर्तमान सरकार के दूसरे वर्षगांठ के अवसर पर रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है. यहां राज्यभर के रांची, जमशेदपुर, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, धनबाद समेत अन्य जिलों से हजारों की संख्या में लोग लगातार खेलगांव पहुंच रहे हैं.
पूरे परिसर में लोगों की आवाजाही बढ़ गई है. आयोजन स्थल पर उत्सव का माहौल है. कार्यक्रम में कल्याण मंत्री चमरा लिंडा समेत अन्य मंत्रियों का शिलशिला शुरू हो गई. इस आयोजन स्थल से सरकार की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है. मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कल्याण मंत्री का भी खेलगांव पहुंचना हो चुका है. वहीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में आम लोगों और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है.
इसे भी पढ़ें -
राज्य स्थापना दिवस और सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था को पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

