Search

 
 
 

धनबाद में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर बाइक रैली व पदयात्रा के साथ उमड़ा जनसैलाब

Dhanbad: भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर धनबाद में भव्य और श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया. शहर के डीआरएम चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं और आम नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए
 

Dhanbad: भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर धनबाद में भव्य और श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया. शहर के डीआरएम चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.
धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं और आम नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए और बाबा साहेब को नमन किया. इस दौरान जय भीम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा, जिससे माहौल पूरी तरह उत्साह और श्रद्धा से भर गया.


इस अवसर पर नेशनल फेडरेशन ऑफ अंबेडकर मिशन धनबाद इकाई, भीम सेना, बहुजन समाज पार्टी के साथ-साथ विभिन्न संगठनों की ओर से भव्य बाइक रैली और पदयात्रा भी निकाली गई. यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी और अंत में रणधीर वर्मा चौक पहुंची, जहां प्रतिभागियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

 

Uploaded Image

विभिन्न संगठनों की ओर से निकाली गयी बाइक रैली


इसके पश्चात आयोजित जयंती समारोह में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्षों और समाज सुधार में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला. वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के माध्यम से समाज को एक नई दिशा दी, जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक है. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलते हुए शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं और समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए आगे आएं. 

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और एक समतामूलक समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया. इस दौरान पूरे आयोजन में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था और हर ओर बाबा साहेब के विचारों की गूंज सुनाई दे रही थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही