Search

 
 
 

Deoghar News: कार्तिक पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

Deoghar News: बाबा के दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालु सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं रहे. बिहार, बंगाल और दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्त देवघर पहुंचे. विधि-विधान के साथ बाबा बैद्यनाथ का दर्शन और जलार्पण कर श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और बेहतर भविष्य की कामना की.
 
बाबा बैद्यनाथ धाम

Deoghar News: देवघर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आस्था का जनसैलाब देखने को मिला. द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत दूर-दराज के इलाकों से हजारों श्रद्धालु बाबा के दरबार पहुंचे. पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा.

 

सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया. देखते ही देखते मंदिर परिसर भक्तों से गुलजार हो उठा. लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए. हर चेहरे पर बाबा के दर्शन की ललक और हर जुबां पर महादेव का जयकारा.

 

इसे भी पढ़ें:

बाबा के दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालु सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं रहे. बिहार, बंगाल और दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्त देवघर पहुंचे. विधि-विधान के साथ बाबा बैद्यनाथ का दर्शन और जलार्पण कर श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और बेहतर भविष्य की कामना की. आस्था ऐसी कि लंबी दूरी और भीड़ भी भक्तों के उत्साह को कम नहीं कर सकी.

 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है. इसी मान्यता और अटूट विश्वास के साथ श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की. मंदिर परिसर से लेकर आसपास की सड़कों तक भक्तों की चहल-पहल बनी रही. हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरी शिवनगरी का माहौल भक्तिमय हो गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही