Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने मुलाकात की.

इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों के प्रति सफलता एवं उत्तरोत्तर प्रगति की मंगलकामना की.
मुख्यमंत्री से वरिष्ठ आईएएस अफसरों ने की भेंट, दी नववर्ष की दी शुभकामनाएं
नववर्ष के अवसर पर शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विभिन्न विभागों के वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सौजन्य भेंट की और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं.
मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास, सुशासन तथा जनकल्याण के कार्यों में सेवा-भावना और निष्ठा के साथ योगदान देने का आह्वान किया.
उन्होंने कहा कि “नया वर्ष राज्य के विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने का संकल्प लेकर आए, जिससे झारखंड की जनता को सुशासन और समृद्धि का लाभ प्राप्त हो.
इन आईएएस अफसरों ने की मुलाकात
सीएम से मुलाकात करने वालों में विकास आयुक्त -सह-अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग राहुल कुमार पुरवार, पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार, सचिव, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग मनोज कुमार, सचिव (व्यय), वित्त विभाग अबू इमरान, आयुक्त, वाणिज्य कर विभाग अमित कुमार, आयुक्त, मनरेगा मृत्यंजय वर्णवाल, उपायुक्त, पलामू समीरा एस, उपायुक्त, गिरिडीह रामनिवास यादव, उपायुक्त, खूंटी आर. रॉनीटा, उपायुक्त, चतरा कीर्तिश्री, उपायुक्त, लातेहार उत्कर्ष गुप्ता, उपायुक्त, गुमला प्रेरणा दीक्षित तथा उपायुक्त, रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज शामिल रहे
इन आईपीएस अफसरों ने की मुलाकात
कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की. इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
मुख्यमंत्री ने भी सभी अधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए राज्य में शांति, सुरक्षा एवं सुशासन बनाए रखने में उनकी भूमिका की सराहना की. उन्होंने नई ऊर्जा और संकल्प के साथ राज्य की जनता की सेवा करने का आह्वान किया.
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों में एडीजी, झारखंड पुलिस वायरलेस विंग प्रशांत सिंह, आईजी एवी. होमकर, डीआईजी, झारखंड आर्म्ड पुलिस कार्तिक एस, डीआईजी, एससीआरबी वाई. एस. रमेश, एसपी, पलामू रिश्मा रमेशम, एसपी, हजारीबाग अंजनी अंजन, एसपी, देवघर सौरभ कुमार, एसपी, रामगढ़ अजय कुमार, तथा एसपी (ग्रामीण), पूर्वी सिंहभूम ऋषभ गर्ग शामिल थे.
मुख्यमंत्री ने “कौन बनेगा करोड़पति” के विजेता को दी बधाई
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में “कौन बनेगा करोड़पति” (केबीसी) सीजन 17 के विजेता बिप्लब बिस्वास ने शिष्टाचार मुलाकात की.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि “बिप्लब बिस्वास की सफलता न केवल झारखंड के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है.
उन्होंने यह सिद्ध किया है कि मेहनत, लगन और ज्ञान के बल पर सफलता अवश्य प्राप्त की जा सकती है.” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि झारखंड सरकार को गर्व है कि राज्य के एक होनहार ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का उज्ज्वल प्रदर्शन किया है.
उल्लेखनीय है कि बिप्लब बिस्वास ने 30 और 31 दिसंबर 2025 को प्रसारित हुए एपिसोड में 1 करोड़ रुपये के प्रश्न का उत्तर देकर यह उपलब्धि हासिल की. वे इस सीजन के दूसरे प्रतिभागी हैं जिन्होंने यह सम्मान प्राप्त किया. कार्यक्रम के दौरान उनकी तर्कशक्ति, ज्ञान और आत्मविश्वास की होस्ट अमिताभ बच्चन एवं दर्शकों ने सराहना की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.




Leave a Comment