Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : मारवाड़ी कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

आज जिला स्वास्थ्य समिति रांची एवं टेली मानस झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में मारवाड़ी कॉलेज, रांची में तनाव मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : आज जिला स्वास्थ्य समिति रांची एवं टेली मानस झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में मारवाड़ी कॉलेज, रांची में तनाव मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया. 

 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाना और उन्हें तनाव से निपटने के लिए आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराना था.

 

कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ी कॉलेज रांची के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों से निरंतर जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से स्वस्थ रहना शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है.

 

शिविर में उपस्थित चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया. आवश्यकता अनुसार दवाओं का भी वितरण किया गया. इस अवसर पर लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा भी सक्रिय सहयोग दिया गया.

 

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए गए. साथ ही जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए वन-ऑन-वन काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किया गया.

 

इस शिविर में जिला स्वास्थ्य समिति रांची से

जिला नोडल पदाधिकारी (एनसीडी कोषांग) – डॉ. सीमा गुप्ता, जिला कार्यक्रम प्रबंधक – प्रवीण कुमार सिंह, जिला लेखा प्रबंधक – तारपद कोइरी, जिला कार्यक्रम सहायक (एनसीडी कोषांग) – अभिषेक कुमार, जिला फाइनेंस लॉजिस्टिक कंसल्टेंट – सरोज कुमार तथा टेली मानस टीम से डॉ. बुधियान रॉय, डॉ. सहज साथू, झिमली चटर्जी एवं सीमा जायसवाल उपस्थित रहे.

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी कॉलेज रांची के NSS कोऑर्डिनेटर अनुभव चक्रवर्ती, लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन से सीनियर एग्जीक्यूटिव सोशल डेवलपमेंट नीरज कुमार एवं उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही