Search

 
 
 

पूर्वी सिंहभूम: मधुआबेड़ा में सरस्वती पूजा पर खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को मिला सम्मान

जिले के बहड़ागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरी पंचायत अंतर्गत मधुआबेड़ा गांव में‘सरस्वती पूजा कमेटी’ने सरस्वती पूजा के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया. जिसका समापन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर संपन्न हुआ.
 

East Singhbhum: जिले के बहड़ागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरी पंचायत अंतर्गत मधुआबेड़ा गांव में‘सरस्वती पूजा कमेटी’ने सरस्वती पूजा के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया. जिसका समापन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर संपन्न हुआ. इस प्रतियोगिता में ग्रामीणों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.


 
वहीं प्रतियोगिता में बच्चों और युवाओं के लिए कई दिलचस्प स्पर्धाएं रखी गईं. जिनमें मुख्य रूप से बिस्कुट रेस, सुई-धागा रेस,गणित रेस, मोमबत्ती रेस,सामान्य दौड़,शंख ध्वनि,सामान्य ज्ञान,चित्रांकन (ड्राइंग) और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें विजेता प्रतिभागियों को कमेटी ने पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया. 

 


सम्मान समारोह के दौरान मौजूद सदस्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से गांव की प्रतिभा को मंच मिलता है और अनुशासन की भावना जागृत होती है. इस अवसर पर शुभजीत धाड़ा,गोविन्द दास जाना,शरत चंद्र मुंडा,पिंकू जाना,आलोक नाथ हेम्ब्रम,अशोक कुमार जाना,देवदत्त बेरा समेत कमेटी के अन्य सभी सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही