- राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की सहभागिता
Ranchi : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार ने आज रांची में प्रतिज्ञा द्वारा आयोजित State Level Consolidation on Child Safety Mechanisms in Schools of Jharkhand कार्यक्रम में शामिल हुई.
इस अवसर पर उन्होंने झारखंड के विद्यालयों में बाल सुरक्षा तंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में इस पहल को अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय बताया.
कार्यक्रम के दौरान बाल संरक्षण एवं सेफगार्डिंग नीति के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत और सार्थक विमर्श हुआ. इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करना रहा.
मंत्री ने कहा कि बच्चों को हिंसा, उत्पीड़न एवं किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार से सुरक्षित रखने के लिए मजबूत और प्रभावी संस्थागत व्यवस्था विकसित करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है.
उन्होंने बाल संरक्षण के क्षेत्र में पंचायतों की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि बाल मित्र ग्राम और ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समितियों के माध्यम से शिक्षा विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर इस व्यवस्था को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है.
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि झारखंड सरकार बाल कल्याण, बाल अधिकारों की सुरक्षा तथा सुरक्षित और समावेशी शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है. राज्य सरकार इस दिशा में सभी संबंधित विभागों, संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर निरंतर प्रयास करती रहेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Leave a Comment