Search

 
 
 

गुरु नानक जयंती पर सेवा और समर्पण का संदेश, लंगर में हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

वहीं इस अवसर पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें करीब 40 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया. गुरूनानक जयंती के अवसर पर गुरु नानक स्कूल परिसर में लंगर ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी. सेवादारों ने पूरी श्रद्धा और सेवा भाव से लोगों को भोजन कराया. लंगर में जाति,धर्म और वर्ग का कोई भेदभाव नहीं रहा. सभी ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया.
 
गुरु नानक जयंती की तस्वीर
  • 40 लोगों ने किया रक्तदान

Ranchi: सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की जयंती यानि प्रकाश पर्व राजधानी में धूमधाम से मनाया जा रहा है. राजधानी के पीपी कंपाउंड एरिया के गुरुनानक स्कूल में श्रद्धा और उल्लास के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजन किया गया. इस मौके पर गुरु नानक स्कूल में भव्य लंगर लगाया गया, जिसमें शहर के विभिन्न इलाकों से आए हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. खास बात यह रही कि इस आयोजन में सभी धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. 


वहीं इस अवसर पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें करीब 40 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया. गुरूनानक जयंती के अवसर पर गुरु नानक स्कूल परिसर में लंगर ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी. सेवादारों ने पूरी श्रद्धा और सेवा भाव से लोगों को भोजन कराया. लंगर में जाति,धर्म और वर्ग का कोई भेदभाव नहीं रहा. सभी ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया.

इसे भी पढ़ें - 


रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश

गुरु नानक जयंती के अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया. इसमें करीब 40 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. इस मौके पर मेडिकल अफसर हरमिंदर सिंह, टेक्निशियन गोपाल कुमार बैठा, कोषाध्यक्ष रवि दत और नर्स उर्सला मिंज समेत अन्य लोग मौजूद रहे. आयोजन के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद के साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया.

 

Uploaded Image

लंगर में खाते लोग


शाम 7 से 11 बजे तक मेन रोड गुरुद्वारा में होगा दीवान

प्रकाश पर्व के अवसर पर शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक मेन रोड गुरुद्वारा में विशेष दीवान सजाया जाएगा. इस दौरान गुरुवाणी कीर्तन होगा. श्रद्धालु गुरु नानक देव जी के उपदेशों का श्रवण करेंगे और मत्था टेककर आशीर्वाद लेंगे.


साधु-संतों को भोजन कराने से शुरू हुई थी लंगर की परंपरा

आयोजन से जुड़े लोगों ने बताया कि गुरु नानक देव जी का जन्म 1469 में हुआ था. उन्होंने मानवता, समानता, भाईचारे और सेवा का संदेश दिया. मान्यता के अनुसार, गुरु नानक देव जी ने साधु-संतों की टोली को भोजन कराकर सेवा की भावना को प्राथमिकता दी थी. इसी विचार ने आगे चलकर लंगर की परंपरा को मजबूत किया, जहां हर व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के भोजन कराया जाता है. झारखंड में भी करीब 50 वर्षों से इस तरह के आयोजन की परंपरा चली आ रही है.


श्री गुरु सिंह गुरुद्वारा सभा की ओर से आयोजन

कार्यक्रम का आयोजन श्री गुरु सिंह गुरुद्वारा सभा की ओर से किया गया. इसमें सभा के अध्यक्ष गुरवीत सिंह, सचिव गगनदीप सिंह सेठी, सरदार गुरदीप, सरदार ज्ञान सिंह, रूलदा सिंह और सविकी सिंह समेत कई लोग शामिल हुए. 

 

आयोजन में राज्यपाल, सांसद संजय सेठ, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री भी शामिल हुए. आयोजन से जुड़े रूलदा सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व सभी धर्मों के लोगों को एकजुट होकर सेवा और भाईचारे के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है.


67 वर्षीय सेवादार तेजिंदर सिंह ने बताया कि रांची में गुरुद्वारा बनने के बाद से लंगर की व्यवस्था की गई. इसके बाद कृष्णा नगर कॉलोनी गुरूद्वारा, कडरू गुरूद्वारा, हटिया गुरूद्वारा, स्टेशन गुरूद्वारा और पिस्कामोड़ गुरूद्वारा स्थापित हुआ.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही