Search

 
 
 

Sports News : पंजाब किंग्स ने बदला कोचिंग स्टाफ, पारस म्हाम्ब्रे को मिली गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी

Sports News : पारस म्हाम्ब्रे भारतीय क्रिकेट में अपनी कोचिंग क्षमता के लिए जाने जाते हैं. वह 2021 से 2024 तक राहुल द्रविड़ के नेतृत्व वाले भारतीय कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे और टीम के गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाई. उनके कार्यकाल में भारतीय टीम वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल तक पहुंची और टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने में सफल रही.
 
फाइल फोटो

Sports News : आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने आगामी सीजन की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है. भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे को टीम का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है. वहीं, फील्डिंग कोच के पद पर राजीव कुमार की नियुक्ति की तैयारी है. वह ब्रैड हैडिन की जगह ले सकते हैं.

 

इसे भी पढ़ें...

 

पारस म्हाम्ब्रे भारतीय क्रिकेट में अपनी कोचिंग क्षमता के लिए जाने जाते हैं. वह 2021 से 2024 तक राहुल द्रविड़ के नेतृत्व वाले भारतीय कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे और टीम के गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाई. उनके कार्यकाल में भारतीय टीम वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल तक पहुंची और टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने में सफल रही.

 

इसके अलावा म्हाम्ब्रे इंडिया-ए और भारतीय अंडर-19 टीम के साथ भी गेंदबाजी कोच के रूप में काम कर चुके हैं. घरेलू क्रिकेट में बंगाल, महाराष्ट्र, बड़ौदा और विदर्भ जैसी टीमों के साथ उनका जुड़ाव रहा है.


आईपीएल में पारस म्हाम्ब्रे का अनुभव भी काफी पुराना है. वह 2008 में मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ से जुड़े थे. इसके बाद 2010 में उन्हें सहायक कोच की जिम्मेदारी दी गई. 2017 में वह फ्रेंचाइजी से अलग हो गए थे.

 

हालांकि, 2024 में उनकी एक बार फिर मुंबई इंडियंस में वापसी हुई और 2026 तक उन्होंने टीम के गेंदबाजी कोच के तौर पर काम किया. दूसरी ओर, राजीव कुमार भी कोचिंग का अच्छा अनुभव रखते हैं. वह चेन्नई सुपर किंग्स की कोचिंग टीम का हिस्सा रह चुके हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही