Ranchi News: रांची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र में लाइट हाउस के करीब एक बदमाश ने युवक की बाइक में आग लगा दी. घटना सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे की है. पीड़ित युवक पप्पू कुमार साहू ने बताया कि वह अपने मित्र के यहां से खाना खाकर वापस लौट रहा था, इसी दौरान टीवीएस खटाल निवासी आकाश यादव ने बीच रास्ते में रोक लिया और उसकी बाइक की चाबी छीन ली.
इसे भी पढ़ें:
चाबी वापस मांगने पर बदमाश ने बाइक में आग लगाने की धमकी देने लगा, विरोध करने पर उसने बाइक में आग लगा दी. इसी दौरान नाइट पेट्रोलिंग कर रही पीसीआर -13 पहुंची और बाइक में लगी आग को बुझा दिया.
उसने बताया कि घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर मौजूद पीसीआर 13 के साथ थाने जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई, बताया कि अभी तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है. मंगलवार को वो दो बार थाना गया लेकिन थाना प्रभारी से मुलाकात नहीं हो सकी. पप्पू का कहना है की बाय नेम लिखित शिकायत के बाद भी मुझे आकाश कुमार यादव की ओर से पुलिस कंप्लेंट वापस लेने की बार-बार धमकी दी जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

