Jamtara News: नारायणपुर थाना मोड़ के समीप रविवार को झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आरजेएमटी शोरूम का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि नारायणपुर अब तेजी से बदल रहा है. क्षेत्र में विकास कार्यों का असर दिखाई देने लगा है और अब निवेशक भी यहां अपना पैसा लगाने के लिए आगे आ रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:
मंत्री ने कहा कि नारायणपुर के विकास के लिए उन्होंने एड़ी-चोटी का जोर लगाया है. क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की पहल की गई है, जबकि जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज की सौगात दी गई है. उन्होंने कहा कि नारायणपुर सहित जिले में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिले और बाहरी लोग भी यहां आकर व्यापार और निवेश कर सकें.
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि विकास के लिए बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं जरूरी हैं. इन्हीं क्षेत्रों पर सरकार लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि नारायणपुर में विकास का असर अब धरातल पर दिखना शुरू हो गया है. नए व्यवसाय और शोरूम खुलना इस बदलाव का संकेत है.
मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में नारायणपुर को एक और बड़ी सौगात देने की तैयारी है. उन्होंने घोषणा की कि क्षेत्र में इंजीनियरिंग कॉलेज देने की दिशा में काम किया जा रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे स्थानीय युवाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

