Search

झामुमो का नया कार्यालय बनेगा, हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा

Ranchi: झारखंड की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का नया केंद्रीय कार्यालय अत्याधुनिक और हाईटेक सुविधाओं के साथ तैयार किया जा रहा है. सूत्रों की माने तो बहुत जल्द पार्टी के आम कार्यकर्ताओं के लिए खोल दिया जाएगा, दावा किया जा रहा है कि राज्य गठन के बाद अब तक किसी भी राजनीतिक दल का इतना आधुनिक और सुविधाओं से लैस कार्यालय झारखंड में नहीं बना है, यह पहला ऐसा राजनीतिक कार्यालय होगा, जहां संगठनात्मक जरूरतों के साथ-साथ डिजिटल और तकनीकी सुविधाओं का भी विशेष ख्याल रखा गया है.

 

कार्यालय में आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल, डिजिटल मीटिंग रूम, मीडिया सेंटर, प्रशिक्षण कक्ष, हाई-स्पीड इंटरनेट सुविधा, कार्यकर्ताओं के लिए बैठने की व्यवस्थाओ के साथ अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, खास बात यह है कि नेताओं के साथ-साथ जमीनी कार्यकर्ताओं की जरूरतों को भी ध्यान में रखकर पूरे परिसर की रूपरेखा तैयार की गई है.


राजनीतिक गलियारों में इस कार्यालय को लेकर काफी चर्चा है, क्योंकि झारखंड में पहली बार किसी दल का कार्यालय इतने बड़े पैमाने पर हाईटेक सुविधाओं से लैस होकर तैयार हो रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//