Search

 
 
 

एंटरटेनमेंट का नया राउंड शुरू, Battleground Season 2 में शिखर धवन - फुकरा इंसान का जलवा

फिटनेस रियलिटी शो बैटलग्राउंड अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है. इस बार शो को भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन होस्ट करेंगे, जो ‘सुपर मेंटर’ की भूमिका में भी नजर आएंगे.
 

Lagatar desk : फिटनेस रियलिटी शो बैटलग्राउंड अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है. इस बार शो को भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन होस्ट करेंगे, जो ‘सुपर मेंटर’ की भूमिका में भी नजर आएंगे.जो अमेजन एमएक्स प्लेयर पर बिल्कुल मुफ्त स्ट्रीम किया जाएगा. नया सीजन अप्रैल 2026 से शुरू होगा. हालांकि अभी इसकी डेट फाइनल नई हुई है. 

 

मेंटर्स की दमदार लाइनअप

 तो वहीं सीजन 2 में कई चर्चित चेहरे मेंटर कैप्टन के रूप में दिखाई देंगे, जिनमें शामिल अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान),आसिम रियाज़ ,रुबिना दिलैक ,प्रियंका चाहर चौधरी ,खेसरी लाल यादव अभिषेक मलहान सीजन 1 की विजेता टीम दिल्ली डोमिनेटर्स के साथ अपने खिताब का बचाव करने के लिए लौट रहे हैं.

 

नई टीमें और बढ़ता रोमांच

इस बार शो में पुरानी टीमों के साथ नई टीमों का भी चुनाव किया गया है जिसमें दिल्ली डोमिनेटर्स ,मुंबई स्ट्राइकर्स ,तेलुगु टाइगर्स ,भोजपुरी भौकाल्स हर टीम अपनी पहचान के साथ प्रतियोगिता को और रोमांचक बनाएगी.


क्या बोले मेकर्स और स्टार्स

रस्क मीडिया के को फाउनडर मयंक यादव के अनुसार, बैटलग्राउंड अब एक मजबूत और प्रभावशाली आईपी बन चुका है, जो प्रतियोगिता, कहानी और कम्युनिटी को एक साथ जोड़ता है.वहीं, अभिषेक मलहान ने कहा कि सीजन 1 जीतना एक शानदार अनुभव था और इस बार मुकाबला और भी कड़ा होने वाला है.

 

ब्रांड पार्टनर्स की एंट्री

इस सीजन में कई बड़े ब्रांड भी जुड़े हैं

परफॉर्मैक्स
डैमन्श
प्रतिकार

ये ब्रांड शो के जरिए युवा और फिटनेस-प्रेमी दर्शकों से जुड़ने का प्रयास करेंगे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही