Search

 
 
 

झारखंड : JEE मेन्स परीक्षा से पहले बड़े घोटाले का खुलासा, विश्वविद्यालय कर्मी समेत तीन गिरफ्तार

जेईई मेन्स 2026 परीक्षा से पहले एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक निजी विश्वविद्यालय का तकनीकी कर्मचारी भी शामिल है.
 

Ramgarh :   जेईई मेन्स 2026 परीक्षा से पहले एक बड़े परीक्षा घोटाले का खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक निजी विश्वविद्यालय का तकनीकी कर्मचारी भी शामिल है. 

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आगामी 2 से 8 अप्रैल के बीच होने वाली परीक्षा में कुछ अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने की योजना बनाई जा रही थी. इसके लिए परीक्षा केंद्र के कंप्यूटर सिस्टम के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें बदलने की तैयारी थी, ताकि चयनित उम्मीदवारों के परिणाम प्रभावित किए जा सकें.

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं. जब्त सामान में करीब 70 मॉनिटर, तीन राउटर, एक सीपीयू, चार मोबाइल फोन और एक वाहन शामिल है. इन उपकरणों के जरिए परीक्षा प्रक्रिया में हस्तक्षेप की आशंका जताई जा रही है.

 

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया है कि इस घोटाले में एक संगठित नेटवर्क शामिल है, जो विभिन्न राज्यों में सक्रिय है और प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली का काम करता है. 

 

इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत के आधार पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. साथ ही कुछ अन्य संदिग्ध लोगों, जिनमें बाहरी एजेंसियों से जुड़े कर्मचारी भी शामिल बताए जा रहे हैं, को भी जांच के दायरे में लिया गया है.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने विशेष जांच टीम गठित कर दी है, जो पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी संभव है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही