Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा से फरार अभियुक्त शहबाज के घर मेरठ में ढोल-नगाड़ों के साथ चिपकाया गया इश्तेहार

बहरागोड़ा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पहुंचकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. बहरागोड़ा थाना कांड संख्या- 06/2024 के फरार अभियुक्त मो. शहबाज के विरुद्ध न्यायालय के आदेशानुसार धारा 82 CRPC के तहत उद्घोषणा (इश्तेहार) तामिल की गई.
Advertisement
Advertisement

Himangshu karan

Bahragoda : बहरागोड़ा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पहुंचकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. बहरागोड़ा थाना कांड संख्या- 06/2024 के फरार अभियुक्त मो. शहबाज के विरुद्ध न्यायालय के आदेशानुसार धारा 82 CRPC के तहत उद्घोषणा (इश्तेहार) तामिल की गई. 

 

जिसमें अभियुक्त मो. शहबाज (24 वर्ष), पिता- मो. नसीम, जो मेरठ के थाना जानी अंतर्गत सिवालखास (वार्ड नंबर 12/05) का निवासी है, बहरागोड़ा थाना में दर्ज धारा 379/411 IPC (चोरी एवं चोरी का सामान रखने) के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा है.

 

लगातार फरार रहने के कारण न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध इश्तेहार वारंट निर्गत किया गया था. वहीं शुक्रवार, 06 मार्च 2026 को बहरागोड़ा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार ने मेरठ की स्थानीय जानी थाना और सिवालखास चौकी पुलिस के सहयोग से अभियुक्त के पैतृक आवास एवं क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर इश्तेहार चिपकाया.

 

साथ ही कार्यवाही के दौरान पुलिस ने ढोल-बाजा बजवाकर सार्वजनिक रूप से मुनादी कराई, ताकि स्थानीय लोगों और परिजनों को सूचित किया जा सके. पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि अभियुक्त मो. शहबाज दिनांक 10 अप्रैल 2026 या उससे पूर्व न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो कानून के तहत उसके घर की कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

 

वहीं, इस कार्रवाई से इलाके के अन्य अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने साफ कर दिया है कि अपराध कर फरार रहने वालों के खिलाफ कानून का शिकंजा इसी तरह कसता रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही