Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में आश्रय गृहों की व्यवस्था सुधारने व नए निर्माण पर हुई समीक्षा बैठक

नगर निगम क्षेत्र में चल रहे आश्रय गृहों की व्यवस्था को बेहतर बनाने और नए आश्रय गृह बनाने को लेकर शुक्रवार को प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में शहर के विभिन्न आश्रय गृहों की स्थिति और वहां मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की गई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : नगर निगम क्षेत्र में चल रहे आश्रय गृहों की व्यवस्था को बेहतर बनाने और नए आश्रय गृह बनाने को लेकर शुक्रवार को प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में शहर के विभिन्न आश्रय गृहों की स्थिति और वहां मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की गई.

 

प्रशासक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आश्रय गृहों का क्वालिटी ऑडिट कराया जाए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वहां रहने वाले लोगों को जरूरी मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं.

 

इनके जरूरत के हिसाब से नए आश्रय गृह बनाने के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन करने को भी कहा गया है. तृतीय लिंग समुदाय के लिए नागा बाबा खटाल स्थित एमआरएफ सेंटर की जमीन पर अलग आश्रय गृह बनाने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया.

 

बैठक में बताया गया कि बूटी मोड़, खादगढ़ा में महिला आश्रय गृह, नागा बाबा खटाल के पास और आईटीआई बस स्टैंड में चार नए आश्रय गृह बनाए जाएंगे. वहीं आईटीआई बस स्टैंड, एजी मोड़ डोरंडा और कर्बला चौक के जर्जर आश्रय गृहों को हटाने का भी फैसला लिया गया.
प्रशासक ने रैन बसेरों में हो रहे अवैध कब्जे हटाकर उन्हें आम लोगों के उपयोग के लिए विकसित करने का निर्देश दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही