Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गर्मी से पहले रांची नगर निगम की तैयारी शुरू, जल संकट से निपटने के लिए बनेगा समर एक्शन प्लान

गर्मी को देखते हुए नगर निगम में क्षेत्र में जल संकट से निपटने के लिए अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं. शुक्रवार को निगम के प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में जलापूर्ति शाखा के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई. बैठक में शहर की जलापूर्ति व्यवस्था और वॉटर सप्लाई स्कीम की विस्तार से समीक्षा की गई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : गर्मी को देखते हुए नगर निगम में क्षेत्र में जल संकट से निपटने के लिए अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं. शुक्रवार को निगम के प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में जलापूर्ति शाखा के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई. बैठक में शहर की जलापूर्ति व्यवस्था और वॉटर सप्लाई स्कीम की विस्तार से समीक्षा की गई.

 

प्रशासक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम में एक स्मार्ट समर एक्शन प्लान तैयार किया जाए, ताकि शहरवासियों को नियमित और सुचारु जलापूर्ति मिल सके. उन्होंने निगम क्षेत्र में मौजूद 181 एचवाईडीटी और 1611 मिनी एचवाईडीटी समेत सभी जल स्रोतों की नंबरिंग कर उन पर हेल्पलाइन नंबर लिखने का निर्देश दिया, ताकि खराबी की स्थिति में लोग आसानी से शिकायत दर्ज करा सकें.

 

साथ ही शहर के 53 वार्डों के लिए वाटर टैंकर का बीट प्लान तैयार करने और ड्राई जोन को प्राथमिकता देने को कहा गया. निगम की सभी जलापूर्ति परिसंपत्तियों का मास्टर डाटा तैयार करने का भी निर्देश दिया गया.

 

प्रशासक ने सभी एचवाईडीटी, मिनी एचवाईडीटी और सप्लाई पानी की नियमित गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करने को कहा हैं. इसके साथ ही दो दिनों में खराब चापाकल और जल स्रोतों को दुरुस्त करने और पानी की चोरी रोकने के लिए सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही