Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः पूर्व सीआई पर गिरी विभागीय गाज, सेवानिवृत्त किये गये

कुमार सत्यम भारद्वाज पर बालूमाथ अंचल में रजिस्टर टू में छेड़छाड़ करने के आरोप है.  जमीन बढ़न महतो समेत कई लोगों के नाम पर ऑनलाइन दर्ज है. उक्त जमीन को बालेश्वर महतो ने सीएस से आरएस करने के लिए आवेदन दिया था.
Advertisement
Advertisement

Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ के पूर्व सीआई (अंचल निरीक्षक) कुमार सत्यम भारद्वाज पर विभागीय गाज गिरी है. रजिस्ट्र-टू में छेड़छाड़ करने के आरोप में उन्हेंल अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर दिया गया है.  वर्तमान में वह धनबाद जिले के गोविंदपुर के सीआई पद पर कार्यरत थे.


कुमार सत्यम भारद्वाज पर बालूमाथ अंचल में रजिस्टर टू में छेड़छाड़ करने के आरोप है.  जमीन बढ़न महतो समेत कई लोगों के नाम पर ऑनलाइन दर्ज है. उक्त जमीन को बालेश्वर महतो ने सीएस से आरएस करने के लिए आवेदन दिया था. आरोप है कि तत्कालीन सीआई कुमार सत्यम भारद्वाज ने तत्कालीन राजस्व कर्मचारी मनोज बेक से जबरन रजिस्टर-टू लेकर छेड़छाड़ की थी. बाद में बढ़न महतो के पोतों ने आरोप लगाया था कि रैयती जमीन को दूसरे के नाम पर करने की कोशिश की जा रही है.

 

मामला बढ़ने पर राजस्व कर्मचारी मनोज बेग ने तत्कालीन सीओ आफताब आलम को आवेदन देकर सत्यम भारद्वाज पर जबरन रजिस्टर-टू लेकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था. शिकायत मिलने के बाद इसकी विभागीय कार्रवाई के लिए डीसी से जांच की अनुसंशा की गयी थी. पांच साल बाद जांच में सत्यम भारद्वाज दोषी पाए गये और उन पर विभागीय कार्रवाई की गई. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही