Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार के बिपुल गुप्ता को UPSC परीक्षा में 103वीं रैंक, IAS के लिए चयनित

बिपुल गुप्ता ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की है. वह 103वीं रैंक लाकर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लिए चयनित हुए हैं. बिपुल गुप्ता लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखड के चटकपुर के रहने वाले हैं.
Advertisement
Advertisement

Latehar : लातेहार के होनहार युवक बिपुल गुप्ता ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की है. वह 103वीं रैंक लाकर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लिए चयनित हुए हैं. बिपुल गुप्ता लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखड के चटकपुर के रहने वाले हैं. उन्होंने अपनी इस उपलब्धि से न सिर्फ अपने परिवार का, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है.


पवन कुमार गुप्ता व दीपा गुप्ता के पुत्र बिपुल ने पिछले वर्ष भी यूपीएससी की परीक्षा में 300 से अधिक रैंक प्राप्त की थी. लेकिन उस समय वे आईएएस बनने से चूक गए थे. वे आईएफएस के लिए चयनित हुए थे. वे  वर्तमान में भारतीय वन सेवा में कार्यरत हैं. 


अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने एक बार फिर यूपीएससी परीक्षा दी और इस बार 103वीं रैंक हासिल कर अपना सपना पूरा कर लिया. बिपुल की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है. उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया कि लगन, मेहनत और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. गांव के लोगों ने बिपुल गुप्ता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही