Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः रामनवमी पूजा समिति का पुनर्गठन, धर्मेन्द्र सिंह बने अध्यक्ष

नई समिति में सर्वसम्मति से धर्मेन्द्र कुमार सिंह को अध्यक्ष, निश्चल सिंह को उपाध्यक्ष, अंकित कुमार को सचिव, अमन प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया. वहीं, सीपी संतन, अनिल कुमार गुप्ता, रामा शर्मा व सत्येन्द्र पासवान संरक्षक बनाए गए हैं. सदस्यों का भी चुनाव किया गया.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़ के रांची रोड स्थित अशोक सिनेमा शितला माता मंदिर के प्रांगण में रामनवमी पूजा समिति की बैठक हुई. बैठक में हर साल की तरह इस बार भी रामनवमी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही पूजा के सफल आयोजन के लिए समिति का पुनर्गठन किया गया. 

नई समिति में सर्वसम्मति से धर्मेन्द्र कुमार सिंह को अध्यक्ष, निश्चल सिंह को उपाध्यक्ष, अंकित कुमार को सचिव, अमन प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया. वहीं, सीपी संतन, अनिल कुमार गुप्ता, रामा शर्मा व सत्येन्द्र पासवान संरक्षक बनाए गए हैं. सदस्यों का भी चुनाव किया गया.

बैठक में रामनवमी पर भव्य झांकी निकालने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता अमित सिंह ने की मौके पर शितला माता मंदिर के पुजारी जीतेन्द्र कुमार मिश्रा, जसप्रीत सिंह, कारू सिंह, मनोज सिंह, मंटू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही