Search

 
 
 

वन्यजीवों की सुरक्षा का संकल्प : विशु शिकार रोकने के लिए बहरागोड़ा चेक नाका पर सख्ती

दालमा वन्यजीव अभयारण्य में आगामी विशु शिकार (सेंदरा पर्व) के मद्देनजर बेजुबान जानवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग ने बहरागोड़ा चेक नाका पर सुरक्षा का अभेद्य घेरा तैयार कर लिया है.
 

Himangshu Karan

Bahragoda : दालमा वन्यजीव अभयारण्य में आगामी विशु शिकार (सेंदरा पर्व) के मद्देनजर बेजुबान जानवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग ने बहरागोड़ा चेक नाका पर सुरक्षा का अभेद्य घेरा तैयार कर लिया है. 

 

वहीं, झारखंड-ओडिशा व पश्चिम बंगाल के सीमा पर स्थित इस महत्वपूर्ण नाके पर  अधिकारियों और वन कर्मियों की संयुक्त टीम द्वारा 24 घंटे सघन यात्री वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि पारंपरिक हथियारों के साथ किसी भी शिकारी के प्रवेश को प्रारंभिक स्तर पर ही रोका जा सके. वन विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जहां वे स्थानीय परंपराओं का सम्मान करते हैं.

Uploaded Image

वहीं, वन्यजीवों की हत्या के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाएगी. इसके तहत क्विक रिस्पांस टीम के जरिए संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही