Ranchi : राजधानी रांची के गोंदा थाना क्षेत्र स्थित एक बंद घर को बीती रात चोरों ने निशाना बनाया है. बताया जाता है कि घर वाले किसी शादी समारोह में गए थे. तभी चोर घर का ताला तोड़ अंदर घुसे और जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए.
सोमवार की सुबह जब परिवार वाले शादी समारोह से लौटे तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ है. इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है.
गोंदा थाने की पुलिस ने बताया कि घरवाले आकलन कर रहे हैं कि कितने की चोरी हुई है. फिलहाल थाना में अब तक आवेदन नहीं दिया है. पुलिस ने बताया कि आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि चोरों का पता लगाया जा सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment