Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में IIMC एलुमनी एसोसिएशन का वार्षिक मिलन समारोह, वक्ताओं ने साझा किए अनुभव

भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) एलुमनी एसोसिएशन, झारखंड चैप्टर का वार्षिक मिलन समारोह शनिवार रात ‘कनेक्शन्स’ में उत्साह के साथ आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम ‘कनेक्शन्स मीट’ श्रृंखला का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को दिल्ली से हुई थी और इसके बाद देशभर में विभिन्न राज्यों में चैप्टर स्तर पर लगातार आयोजन किए जा रहे हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) एलुमनी एसोसिएशन, झारखंड चैप्टर का वार्षिक मिलन समारोह शनिवार रात ‘कनेक्शन्स’ में उत्साह के साथ आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम ‘कनेक्शन्स मीट’ श्रृंखला का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को दिल्ली से हुई थी और इसके बाद देशभर में विभिन्न राज्यों में चैप्टर स्तर पर लगातार आयोजन किए जा रहे हैं. 

 

इस मौके पर झारखंड के अलग-अलग जिलों से IIMC के पूर्व छात्र-छात्राएं शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष और पलामू के डीआईजी किशोर कौशल ने की. समारोह में संगठन से जुड़े कई वरिष्ठ सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे.

 

कार्यक्रम को महासचिव राजेश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार मनोज मलयानिल, पीएनबी के जीएम राजेश कुमार, इमका के उपाध्यक्ष व भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी प्रभात उपाध्याय, स्मारिका संपादक प्रो. संतोष उरांव, पूर्व महासचिव मनीष सिंह और राज्य कार्यकारिणी सदस्य वर्षा रानी तिर्की सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया. 

 

कार्यक्रम के दौरान झारखंड चैप्टर की स्थापना में अहम भूमिका निभाने वाले मनोज कुमार और पत्रकार आनंद दत्त को ‘पिलर ऑफ IMCA अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया.

 

Uploaded Image

 

अध्यक्ष किशोर कौशल ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड चैप्टर सामाजिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहा है और आने वाले समय में इसे और विस्तार दिया जाएगा. उन्होंने सदस्यों और उनके परिवारों के लिए नियमित मिलन कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने की बात भी कही.

 

महासचिव राजेश कुमार ने संगठन की एकजुटता को इसकी सबसे बड़ी ताकत बताया.  जबकि उपाध्यक्ष प्रभात उपाध्याय ने नियमित बैठकों और कार्यक्रमों के जरिए संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया. 

 

इस अवसर पर प्रो. देवव्रत सिंह, प्रो. आलोक गुप्ता, मनीष गुप्ता, रंजीत कुमार, विशाल जैन, रीतेश वर्मा, विवेकानंद, देवेंद्र कुमार, समीर उरांव, पंकज चंद्र गोस्वामी, मनीष कुमार, माधव शर्मा, करन सेठ और सोनू कुमार सहित बड़ी संख्या में पूर्व छात्र, सदस्य और उनके परिजन मौजूद रहे, जिन्होंने आपसी संवाद और अनुभव साझा कर कार्यक्रम को यादगार बनाया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही