Search

 
 
 

भूवैज्ञानिक जांच के लिए हजारीबाग में प्रेस पैलेट मशीन लगेगी, 5 अक्टूबर तक मांगे गए टेंडर

Ranchi News :एनआईटी संख्या 02/2026-27 के तहत 18 सितंबर 2026 को निविदा जारी की गई है. निदेशालय को एक प्रेस पैलेट मशीन की आपूर्ति करानी है. मशीन को राज्य भूवैज्ञानिक प्रयोगशाला, हजारीबाग में लगाया जाएगा.
 
प्रेस पैलेट मशीन

Ranchi News : झारखंड सरकार के खान व भूतत्व विभाग ने भूवैज्ञानिक और खनिज जांच की सुविधा बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है. भूतत्व निदेशालय ने प्रेस पैलेट मशीन की खरीद के लिए निविदा जारी की है.

 

एनआईटी संख्या 02/2026-27 के तहत 18 सितंबर 2026 को निविदा जारी की गई है. निदेशालय को एक प्रेस पैलेट मशीन की आपूर्ति करानी है. मशीन को राज्य भूवैज्ञानिक प्रयोगशाला, हजारीबाग में लगाया जाएगा.

 

इच्छुक कंपनियां 5 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1 बजे तक अपना टेंडर जमा कर सकती हैं. उसी दिन दोपहर 3.30 बजे तकनीकी निविदा खोली जाएगी. आवेदन स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से सीलबंद लिफाफे में भेजना होगा.

 

मशीन की आपूर्ति के साथ उसकी स्थापना और चालू करने का काम भी करना होगा. कंपनी को मशीन चलाने का प्रदर्शन और कर्मचारियों को मौके पर प्रशिक्षण भी देना होगा.टेंडर में शामिल होने वाली कंपनी का पिछले तीन वित्तीय वर्षों का औसत सालाना कारोबार कम से कम 50 लाख रुपये होना चाहिए.

 

वहीं मशीन बनाने वाली कंपनी यानी मूल उपकरण निर्माता का औसत सालाना कारोबार कम से कम 1 करोड़ रुपये होना जरूरी है.मशीन पर चालू होने की तारीख से कम से कम दो साल की वारंटी देनी होगी. आवेदन भूतत्व निदेशालय, इंजीनियर्स हॉस्टल नंबर-2, दूसरी मंजिल, धुर्वा, रांची के पते पर भेजना होगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही