Hazaribagh News: हजारीबाग स्थित संघ कार्यालय में 15 साल बाद लगी राष्ट्रीय सेविका समिति शाखा में 40 स्वंसेविकाओं से हिस्सा लिया. शाखा में स्वंसेविकाओं ने संस्कार, संगठन और राष्ट्रहित के कार्यों को हर स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया.
15 साल बाद इस कार्यक्रम के आयोजन में स्वंसेविका शेफाली गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. प्रशिक्षित कार्यकर्ता टंडवा की बबीता और चतरा की वर्षा रानी ने समिति की शाखा की कार्यपद्धति, उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें -
बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संघ चालक ताराकांत शुक्ल, जिला संघ संचालक वासुदेव प्रसाद कुशवाहा, विभाग प्रचारक आशुतोष जी, जिला सह कार्यवाह विकास, वरिष्ठ स्वयंसेवक गंगाधर दुबे, राम बहादुर, आदित्य उपस्थित रहे. पदाधिकारियों ने नारी शक्ति की सामाजिक भागीदारी बढ़ाने और सेवा-संस्कार आधारित गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया.
बैठक में हजारीबाग जिला के विभिन्न क्षेत्रों में नई शाखा प्रारंभ करने और अधिक से अधिक नारी शक्ति को समिति से जोड़ने की रणनीति पर मंथन हुआ. क्षेत्रवार संपर्क, नारी समूहों को सक्रिय करने तथा सामाजिक जागरूकता और सेवा गतिविधियों को विस्तार देने का निर्णय लिया गया.
स्वयंसेविका शेफाली गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल किसी एक संस्था या वर्ग की जिम्मेदारी नहीं है. नारी में समाज और आने वाली पीढ़ियों को दिशा देने की क्षमता है. उन्होंने नारी शक्ति से सेवा, संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभावना के साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया. बैठक का समापन सेवा, संस्कार, संगठन और राष्ट्रभावना को जीवन का हिस्सा बनाने के संकल्प के साथ हुआ.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

