Ranchi News : सुप्रीम कोर्ट में हरिशरण देवगन की याचिका पर 11 सिंबर को सुनवाई हो सकती है. राज्य सरकार को सीबीआई जांच के मामले में जारी नोटिस मिल चुका है. न्यायालय ने सरकार सहित अन्य सभी प्रतिवादियों को 11 नवंबर तक नोटिस का जवाब देने का निर्देश दिया है.
हरिशरण ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर 14वीं जेपीएससी परीक्षा और जेएसएससी-सीजीएल-2023 की सीबीआई जांच की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायाधीश जॉय माल्या बागची और न्यायाधीश वी मोहना की पीठ में 24 अगस्त को इस पर सुनवाई हुई थी.
सुनवाई के बाद न्यायालय ने राज्य सरकार, सीबीआई, जेपीएससी, जेएसएससी, केंद्र सरकार को नोटिस जारी करने का आदेश दिया था. न्यायालय ने नोटिस को हाथो हाथ देने की भी अनुमति दी थी. इसके आलोक में राज्य के अधिवक्ता को उसी दिन नोटिस की कॉपी सर्व कर दी गयी थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

