Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सदर अस्पताल से निकला ‘सेव द गर्ल चाइल्ड’ अभियान का कैंडल मार्च

‘सेव द गर्ल चाइल्ड’ अभियान के तहत शनिवार को सदर अस्पताल परिसर से बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कैंडल मार्च निकाला गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार ने की.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: ‘सेव द गर्ल चाइल्ड’ अभियान के तहत शनिवार को सदर अस्पताल परिसर से बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कैंडल मार्च निकाला गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार ने की. इस संध्या फेरी का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ लोगों को जागरूक करना है.

Uploaded Image

कैंडल मार्च में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मी और एएनएम स्कूल की छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं. रैली में सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, डॉ अमरेश और राकेश राय सहित कई स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया. इस दौरान प्रतिभागियों ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया.

 

इस मौके पर डॉ प्रभात कुमार ने कहा कि बेटियां समाज की अमूल्य धरोहर हैं. उनके सुरक्षित जन्म, बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और सम्मानजनक जीवन के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा. उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को लिंग समानता और बेटियों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाया जा रहा है.

 

उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लिंगानुपात में सुधार लाना, कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, बेटियों की शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देना तथा समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है.

 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में भी ‘सेव द गर्ल चाइल्ड’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. इस अवसर पर डॉ प्रभात कुमार ने सभी नागरिकों से बेटियों के महत्व को समझने और उन्हें समान अधिकार देने की अपील की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही