Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः मनिका में दो युवकों ने फांसी लगा कर ली आत्म‍हत्या

मनिका थाना क्षेत्र में शनिवार को दो युवकों ने आत्महत्या कर ली. उनका शव अलग-अलग स्थाेनों पर फांसी के फंदे से झूलता बरामद किया गया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.
Advertisement
Advertisement

Latehar : लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र में शनिवार को दो युवकों ने आत्महत्या कर ली. उनका शव अलग-अलग स्थाेनों पर फांसी के फंदे से झूलता बरामद किया गया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.


पहली घटना मनिका के  रथहाखाड़ गांव की है. यहां उदेश्वर सिंह (25) ने अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली. वह सुभाष कुमार सिंह का पुत्र था. परिजनों के अनुसार वह शुक्रवार को शराब के नशे में घर आया था और दरवाजा बंद कर सोने चला गया था. शनिवार की सुबह जब देर तक वह नहीं उठा, तो घरवालों को संदेह हुआ. परिजनों ने खपरैल का छज्जा हटा कर देखा तो उनके होश उड़ गए. उदेश्वर फांसी के फंदे से झूल रहा था. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा.

 


 वहीं. मनिका-कुमंडीह रोड स्थित लरकटिया सेमर जंगल में एक 35 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला. युवक की पहचान सिंजो पंचायत के भवराहा टोला निवासी  महेश सिंह के रूप में की गयी. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेजा. मनिका थाना प्रभारी प्रभात दास ने कहा कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. पोस्टरमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही मौत का कारण स्प ष्ट. हो सकेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही