- इरफान अंसारी के बयान पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रणधीर कुमार सिंह का हमला
- डॉ. इरफान अंसारी के तार बांग्लादेश और पाकिस्तान से जुड़े होने के आरोप
- मंत्री की दूसरी शादी व लव जिहाद का दावा
- मंत्री के पीए की शादी को लेकर भी लगाए आरोप
Jamtara News : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर कुमार सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री के उस बयान पर तीखा हमला बोला है, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी के समर्थन में 40 लाख युवाओं के सड़क पर उतरने की बात कही थी. रणधीर कुमार सिंह ने कहा है कि संवैधानिक पद पर बैठे मंत्री का इस तरह का बयान देना देश में अराजकता फैलाने की कोशिश है.
उन्होंने दावा किया कि डॉ. इरफान अंसारी के तार बांग्लादेश और पाकिस्तान से जुड़े हैं. उन्होंने कांग्रेस और स्वास्थ्य मंत्री पर देश में अशांति का माहौल बनाने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया. भाजपा प्रवक्ता ने मंत्री के निजी जीवन को लेकर भी कई विवादित आरोप लगाए.
उन्होंने कथित तौर पर मंत्री की दूसरी शादी और उनके पीए की शादी को लेकर 'लव जिहाद' का आरोप लगाया है. हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में उन्होंने कोई सार्वजनिक प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया. रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. इरफान अंसारी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए. उनके इस बयान के बाद झारखंड की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने के आसार हैं.

