Search

 
 
 

झारखंड के 10 लाख के इनामी नक्सली संजय यादव को महाराष्ट्र ATS ने ठाणे से किया गिरफ्तार

Ranchi News :  संजय यादव छतरपुर थाना क्षेत्र के देवगण गांव का रहने वाला है. वह नक्सली संगठन की जोनल कमेटी का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है. झारखंड पुलिस को संजय यादव की लंबे समय से तलाश थी. उस पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था.
 
गिरफ्तार
  • ठाकुरली इलाके में 10 दिनों से छिपकर रह रहा था संजय सरजू यादव
  • पूछताछ के बाद एटीएस ने झारखंड पुलिस को सौंपा

Ranchi News :  झारखंड के इनामी नक्सली संजय सरजू यादव उर्फ गोदाराम को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसकी गिरफ्तारी महाराष्ट्र के ठाणे जिले के ठाकुरली इलाके से हुई है. महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने झारखंड पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की है.

 

संजय यादव पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र स्थित देवगण गांव का रहने वाला है. वह नक्सली संगठन की जोनल कमेटी का सक्रिय सदस्य बताया जाता है. झारखंड पुलिस को संजय यादव की लंबे समय से तलाश थी. उस पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था.

 

इसे भी पढ़ें

 

पहचान छिपाकर रह रहा था संजय

जानकारी के अनुसार, संजय यादव पिछले करीब 10 दिनों से ठाणे के ठाकुरली इलाके में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था. महाराष्ट्र ATS को उसके ठिकाने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद स्थानीय स्तर पर निगरानी की गई और सूचना की पुष्टि होने पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

 

गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र ATS ने उससे पूछताछ की और इसकी जानकारी झारखंड पुलिस को दी. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद संजय यादव को झारखंड पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड लेकर आ रही है. यहां उससे नक्सली गतिविधियों, संगठन के नेटवर्क, हथियारों की आपूर्ति और अन्य सहयोगियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही