Search

 
 
 

लाहौर में हाफिज सईद के करीबी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अमीर हमजा पर गोलियों की बौछार, आईसीयू में

पाकिस्तान के लाहौर में हाफिज सईद का दाहिना हाथ माना जानेवाला लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी अमीर हमजा पर धुआंधार फायरिंग किये जाने की खबर है.जानकारी के अनुसार अज्ञात बंदूकधारियों ने भारत के कट्टर दुश्मन अमीर हमजा पर लाहौर में एक न्यूज चैनल के कार्यालय के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की.
 
हाफिज सईद और आतंकी अमीर हमजा

NewDelhi : पाकिस्तान के लाहौर में हाफिज सईद का दाहिना हाथ माना जानेवाला लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी अमीर हमजा पर धुआंधार फायरिंग किये जाने की खबर है.जानकारी के अनुसार अज्ञात बंदूकधारियों ने भारत के कट्टर दुश्मन अमीर हमजा पर लाहौर में एक न्यूज चैनल के कार्यालय के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की.

 

इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया. उसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक  बताई गयी है. बता दें कि भारत में कई आतंकी हमलों में अमीर हमजा शामिल रहा है.

 

लश्कर-ए-तैयबा का गठन 1980 के दशक में हाफिज मुहम्मद सईद ने किया था. इस संगठन का 2008 के मुंबई हमलों (26/11) सहित भारत में कई बड़े आतंकवादी हमलों में हाथ रहा है. 
 


अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने 2012 के एक बयान दिया था. उसके अनुसार हमजा लश्कर की केंद्रीय सलाहकार समिति का हिस्सा था  2010 तक हमजा लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े धार्मिक संगठन का हिस्सा था.

 

अमीर हमजा पर हमला होने से लश्कर-ए-तैयबा  में हड़कंप मच गया है.हमलावरों ने जिस दुस्साहस और  इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है, उसने पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों  में अफरा तफरी मच गयी है. 

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही