Search

 
 
 

परिसीमन और चुनाव क्षेत्रों का सीमा परिवर्तन कर सत्ता हथियाने का प्रयास कर रही मोदी सरकार  : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आज सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर मोदा सरकार को घेरा. श्री गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण का पूरा समर्थन करती है. संसद ने 2023 में सर्वसम्मति से ये बिल पारित किया था जो अब हमारे संविधान का हिस्सा है.
 

New Delhi : राहुल गांधी ने आज सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर मोदा सरकार को घेरा. श्री गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण का पूरा समर्थन करती है. संसद ने 2023 में सर्वसम्मति से ये बिल पारित किया था जो अब हमारे संविधान का हिस्सा है.

 

 

उन्होंने कहा कि  सरकार(मोदी) अब जो प्रस्ताव ला रही है, उसका महिला आरक्षण से कोई संबंध नहीं है. यह सिर्फ़ delimitation और gerrymandering के जरिए सत्ता हथियाने का प्रयास है.

 

राहुल गांधी ने कहा कि जाति जनगणना के आंकड़ों को दरकिनार कर OBC, दलित और आदिवासी समुदाय से किसी हालत में हिस्सा चोरी बर्दाश्त नहीं करेंगे.

 

राहुल गांधी ने कहा कि  कांग्रेस दक्षिण, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम के बड़े या छोटे राज्यों के साथ भी किसी कीमत पर अन्याय नहीं होने देगी. बता दें कि कल 16 अप्रैल को केंद्र सरकार संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पेश करने जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही