Search

 
 
 

रेलवे का खास तोहफा, 5 जुलाई से चलेगी हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम और राजगीर-नालंदा क्षेत्र की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर हावड़ा और नटेसर के बीच विशेष श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन आसनसोल, जसीडीह, झाझा, किउल, शेखपुरा, अस्थावां, बिहार शरीफ और राजगीर होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी.
 
ट्रेन

Dhanbad :   श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम और राजगीर-नालंदा क्षेत्र की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर हावड़ा और नटेसर के बीच विशेष श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन आसनसोल, जसीडीह, झाझा, किउल, शेखपुरा, अस्थावां, बिहार शरीफ और राजगीर होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी.

 

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 03001/03002 हावड़ा-नटेसर-हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 5 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक किया जाएगा. इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एक तृतीय वातानुकूलित (एसी-3) कोच, सात शयनयान (स्लीपर) कोच, आठ सामान्य श्रेणी के कोच तथा दो एसएलआर (गार्ड सह लगेज) कोच शामिल होंगे.

 

हावड़ा से नटेसर का समय

गाड़ी संख्या 03001 हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 5 जुलाई से 29 सितंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को किया जाएगा. ट्रेन हावड़ा से रात 11:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:10 बजे जसीडीह, 8:10 बजे किउल, 8:45 बजे शेखपुरा, 9:25 बजे अस्थावां, 9:50 बजे बिहार शरीफ, 10:40 बजे नालंदा, 11:05 बजे राजगीर होते हुए दोपहर 12:00 बजे नटेसर पहुंचेगी.

 

वापसी का समय

वापसी में गाड़ी संख्या 03002 नटेसर-हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 6 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को किया जाएगा. ट्रेन दोपहर 1:00 बजे नटेसर से रवाना होकर 1:20 बजे राजगीर, 1:43 बजे नालंदा, 2:05 बजे बिहार शरीफ, 2:55 बजे अस्थावां, 4:03 बजे शेखपुरा, 5:10 बजे किउल और रात 8:25 बजे जसीडीह पहुंचेगी.इसके बाद ट्रेन अगले दिन सुबह 4:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

 

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस विशेष ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिल सकेगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही