Search

 
 
 

Giridih News : भीम ज्वेलर्स बिल्डिंग का अवैध हिस्सा ध्वस्त

बेडकर चौक स्थित भीम ज्वेलर्स की बिल्डिंग के अवैध हिस्से को नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को ध्वस्त कर दिया. भवन के उक्त हिस्से का निर्माण बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर किया गया था.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih : गिरिडीह शहर के अंबेडकर चौक स्थित भीम ज्वेलर्स की बिल्डिंग के अवैध हिस्से को नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को ध्वस्त कर दिया. भवन के उक्त हिस्से का निर्माण बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर किया गया था. यह कार्रवाई निगम के अधिकारियों व पुलिस बल की मौजूदगी में की गई.

 

Uploaded Image

भवन के अवैध हिस्से को ध्वस्त करती नगर निगम की टीम

निगम से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले भीम ज्वेलर्स समेत 11 भवन मालिकों को नोटिस जारी कर उनके भवनों के अवैध हिस्से को स्वयं हटाने का निर्देश दिया गया था. नोटिस में कहा गया था कि तय समय के भीतर यदि अवैध निर्माण नहीं हटाया गया, तो निगम स्वयं ध्वस्त कर देगा और उसका खर्च भवन मालिकों से वसूला जाएगा. नोटिस पर अमल नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई. 

 

 

निगम अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी. निगम की इस कार्रवाई से उक्त सड़क पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ, लेकिन अधिकतर लोग नियमों के पालन के समर्थन में दिखे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही