Search

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चैंबर भवन में होगा विशेष योग व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की आयुष स्वास्थ्य उप समिति द्वारा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार, 21 जून 2026 को सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक चैंबर भवन में विशेष योगासन एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. यह कार्यक्रम डॉ. लालचंद बगड़िया एक्यूप्रेशर संस्थान के सहयोग से आयोजित होगा.
 
इस संबंध में आयोजित उप समिति की बैठक में कहा गया कि आज की व्यस्त जीवनशैली, बढ़ते मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की एक प्रभावी एवं वैज्ञानिक जीवन पद्धति बन चुका है. नियमित योगाभ्यास से शारीरिक क्षमता, मानसिक एकाग्रता, रोग प्रतिरोधक क्षमता और कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार होता है.

बैठक में यह भी कहा गया कि भारत की प्राचीन योग परंपरा को आज वैश्विक स्तर पर व्यापक पहचान मिली है और दुनिया भर में लोग इसे अपने जीवन का हिस्सा बना रहे हैं.

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित योग विशेषज्ञ प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराएंगे. साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से जुड़े उपयोगी सुझाव भी साझा किए जाएंगे.

आयुष स्वास्थ्य उप समिति के चेयरमैन रामशंकर बगड़िया ने चैंबर के सभी सदस्यों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर योग को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही