Search

 
 
 

Chaibasa News: मुहर्रम पर सुरक्षा को लेकर DC-SP ने की  बैठक, अफवाह से बचने की अपील

पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार शाम उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की संयुक्त अध्यक्षता में 26 जून को आयोजित होने वाले मुहर्रम को लेकर समीक्षा बैठक की.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार शाम उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की संयुक्त अध्यक्षता में 26 जून को आयोजित होने वाले मुहर्रम को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में जिला स्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों ने भाग लिया, जबकि सभी अंचल अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े.


बैठक में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय रहते सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों को जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाने, संवेदनशील एवं धार्मिक स्थलों का नियमित निरीक्षण करने तथा प्रतिबंधित मांस के संभावित आगमन एवं परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया.


सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने, अफवाह, भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्टों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा मुहर्रम जुलूस मार्गों का ड्रोन कैमरे से निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया गया.सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित कर विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद बनाए रखने को कहा गया.


बैठक में स्पष्ट किया गया कि मुहर्रम के दौरान पूर्व से निर्धारित परंपराओं एवं जुलूस मार्गों का ही पालन किया जाएगा. किसी भी नई परंपरा अथवा नए जुलूस मार्ग की अनुमति नहीं दी जाएगी. सभी जुलूसों का रूट वेरिफिकेशन समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा दल एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा अग्निशमन विभाग को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया. 


यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार कर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया गया. अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का निर्देश दिया गया. इस मौके पर विभिन्न थाना के थाना अधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही