Search

 
 
 

Sarailela News: मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

आगामी मोहर्रम को शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को सरायकेला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विनय कुमार ने की.
 
Sarailela: आगामी मोहर्रम को शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को सरायकेला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विनय कुमार ने की. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज, सर्किल इंस्पेक्टर, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य, अखाड़ा समिति के सदस्य, शांति समिति के सदस्य तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग शामिल हुए. 
बैठक में मोहर्रम जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. प्रशासन ने सभी लोगों से शांति और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की.
प्रशासन ने बताया कि इस वर्ष सरायकेला क्षेत्र में पूर्व वर्षों की तरह चार स्थानों से मोहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा. सभी अखाड़ा समितियों को निर्धारित रूट, समय और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं. जुलूस मार्गों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी.
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज ने कहा कि मोहर्रम को सभी समुदायों के सहयोग से शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा. उन्होंने लोगों से अफवाहों और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. उन्होंने स्पष्ट किया कि आपत्तिजनक पोस्ट या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी.
थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि मोहर्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन और आम जनता की साझा जिम्मेदारी है. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की. बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य सहित अन्य वक्ताओं ने भी सामाजिक समरसता, भाईचारे और आपसी सहयोग बनाए रखने पर बल दिया. सभी सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और मोहर्रम शांति एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने का संकल्प दोहराया. 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही