Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News: गोईलकेरा और सोनुआ में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, दो गिरफ्तार

Shambhu Kumar

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले में जिला उपायुक्त एवं उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की रोकथाम को लेकर शुक्रवार को गोईलकेरा एवं सोनुआ थाना क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी की गई. अभियान के दौरान उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया. 


गोईलकेरा थाना के सहयोग से गठित संयुक्त छापेमारी दल ने गोईलकेरा हाट बाजार क्षेत्र तथा क्रिश्चियन टोली में छापेमारी की. इस दौरान अवैध चुलाई शराब की बिक्री करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. वहीं हाट बाजार के पीछे स्थित वीरान क्षेत्र में शराब निर्माण के लिए जमा किए गए जावा-महुआ को मौके पर ही नष्ट किया गया. 


वहीं सोनुआ थाना क्षेत्र के बालजोरी गांव में अवैध चुलाई शराब की बिक्री की सूचना पर छापेमारी की गई, जहां एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस कार्रवाई के दौरान कुल 25 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई तथा लगभग 300 किलोग्राम जावा-महुआ नष्ट किया गया. साथ ही सोनुआ नंबर-02 कंपोजिट शराब दुकान का औचक निरीक्षण कर संचालकों को निर्धारित नियमों एवं एमआरपी के अनुसार बिक्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही