Search

 
 
 

Latehar : पानी भरे गड्ढे में डूबने से सगे भाई-बहनों समेत तीन बच्चों की मौत

बालूमाथ (लातेहार): लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित आरा गांव में शुक्रवार शाम एक हृदयविदारक हादसे में तीन मासूम बच्चों की जान चली गई। पानी से भरे एक पुराने गड्ढे में डूबने से दो बहनों और उनके छोटे भाई की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
 

Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित आरा गांव में शुक्रवार शाम एक हृदयविदारक हादसे में तीन मासूम बच्चों की जान चली गई. पानी से भरे एक पुराने गड्ढे में डूबने से दो बहनों और उनके छोटे भाई की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है


मृत बच्चों की पहचान आरा गांव निवासी द्वारिका गंझू की पुत्री माही कुमारी (9 वर्ष), दीपिका कुमारी (6 वर्ष) और पुत्र आर्यन कुमार (3 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि तीनों बच्चे गांव के पास स्थित पानी से भरे एक पुराने गड्ढे में नहाने गए थे. इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए.

 


घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से बच्चों को पानी से बाहर निकालकर तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. दयानंद कुमार ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया.

 

ग्रामीणों के अनुसार, यह गड्ढा वर्षों पहले पत्थर निकालने के लिए खोदा गया था, जिसमें हमेशा पानी भरा रहता है. हादसे का स्थल एनटीपीसी की निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट परियोजना के समीप बताया जा रहा है.

 


मृत बच्चों के पिता द्वारिका गंझू तेतरियाखांड कोलियरी में सीसीएल कर्मी हैं. एक ही परिवार के तीन बच्चों की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 


घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस दर्दनाक हादसे से आरा गांव समेत पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही