Search

 
 
 

Chaibasa News: राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को चक्रधरपुर प्रखंड की हाथिया पंचायत के बाईहातु गांव में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को चक्रधरपुर प्रखंड की हाथिया पंचायत के बाईहातु गांव में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. चक्रधरपुर कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिलकर विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. 


इस मौके पर जिला इंटक अध्यक्ष सुरेश संवैया कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर मनाना एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल है. वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि लगाए गए फलदार पौधे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर ग्रामीणों को छाया, स्वच्छ वातावरण और फल उपलब्ध कराएंगे. 


इस मौके पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रतीक कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष आर्यन हांसदा, राज हांसदा, दिनेश गोप, गणेश केराई, नागेश केराई, गोमा केराई, सिदियु केराई, मंगल बोदरा, शिवा हांसदा, सुनील महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही