Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, महिला की मौत, दो गंभीर, उग्र ग्रामीणों ने सड़क जाम की

चांडिल थाना क्षेत्र स्थित टाटा–रांची–पुरुलिया न्यू बायपास सड़क पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया.  गांगुडीह के पास मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
Advertisement
Advertisement

Saraikela :  चांडिल थाना क्षेत्र स्थित टाटा–रांची–पुरुलिया न्यू बायपास सड़क पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया.  गांगुडीह के पास मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

 

इस हादसे में कलावती देवी नाम की एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि मंथन कुम्हार और ज्योत्सना कुम्हार गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को इलाज के लिए चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 


घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. सड़क जाम की सूचना पर थाना प्रभारी दिलशान बिरुआ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही