Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CBI ने रेलवे के जूनियर इंजीनियर रविंद्र कुमार को घूस लेते किया गिरफ्तार

Ranchi : सीबीआई ने रेलवे के जूनियर इंजीनियर रविंद्र कुमार को 10 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. वह साउथ ईस्टर्न रेलवे के बोकारो जिले के भोजूडीह में पदस्थापित है. वह एक कंपनी को बिजली का कनेक्शन देने के लिए 15 हजार रुपये घूस मांग रहा था.

 

कंपनी की ओर से सीबीआई को लिखित शिकायत की गई थी कि इंजीनियर रविंद्र कुमार बिजली का कनेक्शन देने के लिए 15 हजार रुपये घूस मांग रहा है. सीबीआई ने इस शिकायत की जांच की और सही पाया. बातचीत के दौरान इंजीनियर ने कनेक्शन देने से पहले 10 हजार और कनेक्शन देने के बाद पांच हजार रुपये लेने पर सहमति जतायी.

 

इसके बाद सीबीआई ने योजनाबद्ध तरीके से आज (मंगलवार) इंजीनियर को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद सीबीआई अधिकारियों का दल उसके घर और दफ्तर की तलाशी ले रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही