Search

 
 
 

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना 20 मार्च को

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव में कुल 23 पदों के लिए मतगणना 20 मार्च को होगी. काउंसिल के डोरंडा स्थित कार्यालय में वोटों की गिनती सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जो शाम पांच बजे तक चलेगी.
 
  • डोरंडा कार्यालय में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक होगी वोटों की गिनती

Ranchi :  झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव में कुल 23 पदों के लिए मतगणना 20 मार्च को होगी. काउंसिल के डोरंडा स्थित कार्यालय में वोटों की गिनती सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जो शाम पांच बजे तक चलेगी.

 

70 फीसदी हुआ था मतदान

बता दें कि स्टेट बार काउंसिल चुनाव का मतदान 12 मार्च को 75 बूथों पर हुआ था. इसमें करीब 70 प्रतिशत से अधिक अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. झारखंड हाईकोर्ट में 2,165, गुमला में 234, बुंडू में 42, लातेहार में 103, रामगढ़ में 424, तेनूघाट में 265, चांडिल में 36, खूंटी में 114 और चक्रधरपुर में 39 मत डाले गए थे. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही