Search

 
 
 

जेटेट अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज का मुद्दा सदन में गरमाया, सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल

जेटेट अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज का मुद्दा विधानसभा में जोरदार तरीके से उठा. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड पात्रता परीक्षा की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.
 
  • बाबूलाल ने कहा-कब तक पिछली सरकार को देंगे दोष

Ranchi :   जेटेट अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज का मुद्दा विधानसभा में जोरदार तरीके से उठा. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड पात्रता परीक्षा की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

 

उन्होंने कहा कि जब सरकार समय पर परीक्षा आयोजित नहीं करेगी तो युवा सड़क पर उतरेंगे ही. मरांडी ने तीखे शब्दों में पूछा कि आखिर कब तक सरकार पिछली सरकार को दोष देती रहेगी. उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों से राज्य में यही सरकार है, फिर भी व्यवस्था में सुधार क्यों नहीं हुआ.

 

 

मामले पर जवाब देते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि जेटेट परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट ने 31 मार्च तक का समय दिया है और सरकार न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई कर रही है. उन्होंने माना कि पूर्व में सिस्टम खराब था, जिसे अब सुधारने का प्रयास किया जा रहा है और परीक्षाएं समय पर कराई जाएंगी.

 

मंत्री ने यह भी कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है और किसी भी प्रकार के अव्यवस्था से निपटने के लिए कार्रवाई की गई. (झारखंड विधानसभा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही