Ranchi : झारखंड विधानसभा में आज असंसदीय भाषा के प्रयोग को लेकर जोरदार हंगामा हुआ. विधायक नीरा यादव ने विधायक समीर मोहंती के बयान पर आपत्ति जताते हुए इस मामले को सदन में उठाया, जिसके बाद भाजपा विधायक वेल में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे.
स्थिति बिगड़ती देख विधानसभा अध्यक्ष ने हस्तक्षेप की और संबंधित आपत्तिजनक शब्दों को कार्यवाही से ‘स्पंज’ (हटाने) करने की घोषणा की. इसके बावजूद विपक्ष का हंगामा जारी रहा. इस दौरान डॉ. नीरा यादव ने कहा कि सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए संबंधित विधायक को माफी मांगनी चाहिए.
झारखंड विधानसभा लाइव देखें...
मामले को शांत कराने के लिए संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि किसी भी पक्ष के विधायक को असंसदीय भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए. उन्होंने पूरे सदन की ओर से इस घटना को लेकर क्षमा भी मांगी. काफी देर तक चले हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही सामान्य हो सकी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment