Search

 
 
 

रजत शर्मा की बेटी दिशा की शादी में सजी सितारों की महफिल

दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में रजत शर्मा की बेटी दिशा की शादी एम.जे. सुदर्शन के साथ धूमधाम से संपन्न हुई. इस समारोह में राजनीति, बॉलीवुड और संगीत जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की.
 

Lagatar desk : दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में रजत शर्मा की बेटी दिशा की शादी एम.जे. सुदर्शन के साथ धूमधाम से संपन्न हुई. इस समारोह में राजनीति, बॉलीवुड और संगीत जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की.

 

 

शादी में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान खास आकर्षण रहे. सलमान खान अपनी बहन अर्पिता और जीजा आयुष शर्मा के साथ पहुंचे, वहीं शाहरुख खान अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ नजर आए. दोनों सितारों ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी.

 

 

इस ग्रैंड वेडिंग में जया बच्चन, डिंपल यादव, बोनी कपूर, जैकी श्रॉफ, गुलशन ग्रोवर, मधुर भंडारकर और बीना काक जैसी हस्तियां भी शामिल हुईं. वहीं कपिल शर्मा अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ समारोह का हिस्सा बने.

 

 

संगीत जगत से सोनू निगम, उदित नारायण, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, हंस राज हंस, पलक मुच्छाल, विशाल मिश्रा और स्टेबिन बेन ने अपनी मौजूदगी से महफिल को खास बना दिया. स्टेबिन बेन अपनी पत्नी नुपुर सेनन के साथ पहुंचे.

 

मनीष पॉल और यूलिया वंतूर भी इस समारोह में शामिल हुए और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं.इस शादी की खास बात दो अलग-अलग संस्कृतियों का संगम रही, जबकि इसकी थीम ‘फॉर्मल’ रखी गई थी. समारोह में कई कलाकारों ने शानदार परफॉर्मेंस देकर माहौल को और भी यादगार बना दिया.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही