Ranchi News: केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (CIP), रांची को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान (Institute of National Importance) का दर्जा देने की दिशा में केंद्र सरकार ने कदम आगे बढ़ाया है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री तथा आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है.
प्रदीप कुमार वर्मा ने 31 जुलाई 2026 को राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान CIP रांची को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा देने का मामला उठाया था. उन्होंने कहा था कि यह झारखंड की वर्षों पुरानी मांग है. इससे राज्य में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने में मदद मिलेगी.
इसे भी पढ़ें -
केंद्रीय मंत्री ने पत्र में बताया कि केंद्रीय बजट 2026-27 में CIP रांची के उन्नयन की घोषणा की गई है. संस्थान के विकास और इससे जुड़े अन्य मामलों पर तय नियमों के अनुसार आगे की प्रक्रिया की जा रही है.
प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि CIP रांची को बेहतर और आधुनिक सुविधाओं से लैस करने से झारखंड के साथ देश के दूसरे हिस्सों से आने वाले मरीजों को भी बेहतर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी. उन्होंने इस पहल के लिए केंद्र सरकार और केंद्रीय मंत्री प्रताप राव जाधव का आभार जताया. उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि CIP रांची जल्द ही एक प्रमुख राष्ट्रीय संस्थान के रूप में अपनी नई पहचान बनाए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

